उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार!

दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे बरामद
बेल्थरारोड/बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया हत्याकांड में बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की रात उमेश चौरसिया अपने साथियों के साथ मालीपुर से पूजा का सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कैथी मठिया के पास ट्यूबवेल मोड़ पर पहले से मौजूद आरोपियों ने बाइक रोककर मारपीट की। आरोप है कि बांस के डंडे से हमला किए जाने के बाद उमेश चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सीयर, बेल्थरारोड ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मामले में मु0अ0सं0 209/2026, धारा 103(1), 352, 191(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को तिरनई नहर पुल के पास तिरनई-खिजिरपुर-उस्मानपुर मौजा स्थित डेरा/अर्धनिर्मित मकान से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे भी बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त बताई गई दो मोटरसाइकिलों को भी 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव
- विवेक यादव उर्फ पंडित
- रंजीत कुमार
- सत्येंद्र कुमार वर्मा
- सुंदरम पासवान
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
कार्रवाई में उभांव थाना पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना उभांव, जनपद बलिया
