बेल्थरा रोड से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद, बिहार बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार!

बलिया। जनपद के उभांव थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP60AZ2416) बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर 11 निवासी उदयशंकर गुप्ता ने 3 अगस्त 2026 को उभांव थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई है। इस मामले में थाना उभांव पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा के पर्यवेक्षण में उभांव पुलिस टीम लगातार वाहन चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बुधवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर इमिलिया रोड-अंबेडकर रोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शीत बसंत उर्फ भूलन पुत्र विनोद कुमार निवासी जमीन सिसयंड, थाना उभांव, जनपद बलिया बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वाहन का सत्यापन कर बरामद बाइक को चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है तथा उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
बरामदगी :
एक अदद चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP60AZ2416)
गिरफ्तारी करने वाली टीम : उपनिरीक्षक नीरज यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, अंकित पांडेय एवं आरक्षी रिषभ सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *