बारिश बनी काल: छत से गिरने के बाद युवक की BHU में मौत, चन्दाडीह गांव में पसरा मातम

बिल्थरा रोड (बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव निवासी रामचयन राजभर के छोटे पुत्र नायब राजभर (लगभग 25 वर्ष) का छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान BHU में निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, बीती रात तेज बारिश के कारण नायब राजभर घर की छत पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में बारिश होने पर वह नींद की अवस्था में सीढ़ियों की ओर उतरने लगे, लेकिन छत के जिस हिस्से में रेलिंग नहीं लगी थी, उधर चले गए और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े।

गंभीर रूप से घायल नायब राजभर को परिजन आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित BHU के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि नायब राजभर दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *