जिला प्रशासन बलिया,सिटी मजिस्ट्रेट बलिया एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय, बलिया ध्यान दें!जिला प्रशासन बलिया,सिटी मजिस्ट्रेट बलिया एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय, बलिया ध्यान दें!जिला प्रशासन बलिया,सिटी मजिस्ट्रेट बलिया एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय, बलिया ध्यान दें!

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने आदेश दिया है कि सड़कों पर अतिक्रमण हटाने हेतु व्यापारी और व्यापार मंडलों से स्थानीय प्रशासन संवाद स्थापित करें. उसके बाद उचित कार्रवाई करें. साथ ही साथ पटरी व्यापारियों को परेशान न किया जाए.हटाने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था किया जाए. बिना व्यापार मंडल से वार्ता के ही अतिक्रमण अभियान चला दिया गया.यह दुखद है.कई व्यापारियों का मेरे पास फोन आया कि नाली पर पैर रखने के लिए भी जगह नहीं छोड़ा जा रहा है. नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा 4 फीट का गुड़िया नाली पर रखने के लिए प्रस्ताव पारित वर्षों पहले से है. नाली पर व्यापारी स्थाई निर्माण नहीं करें जिससे की नाली सफाई में बाधा उत्पन्न हो.
हमारी टेलिफोनिक वार्ता अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश विश्वकर्मा जी से हुई. उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट साहब से बात करके व्यापार मंडल की एक बैठक बुलाया जाएगा उसके बाद ही अतिक्रमण अभियान चलाएंगे.
अतिक्रमण के नाम पर किसी प्रकार का व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बलिया शहर में स्थानीय व्यापार मंडल सक्रिय हो.व्यापारियों का मदद करें. परेशानी होने पर हम से वार्ता करें.

  • अरविंद गांधी एडवोकेट
    प्रदेश उपाध्यक्ष
    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश
    9415813210

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *