बसपा नेता दिनेश कुमार भारती के बड़े पिता शम्भु नेता जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर!

बिल्थरा रोड (बलिया)। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल प्रभारी एवं वर्तमान में बेल्थरा रोड विधानसभा के प्रभारी दिनेश कुमार भारती के बड़े पिता शम्भु नेता जी का मंगलवार को लगभग 11:00 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि शम्भु नेता जी लंबे समय से क्षेत्र में एक सम्मानित और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदना प्रकट की।
परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *