₹50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पर उभांव निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला सम्मानित…

बलिया।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद बलिया पुलिस द्वारा उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में थाना उभांव के प्रभारी निरीक्षक  संजय कुमार शुक्ला को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया  ओमवीर सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना उमांव का कार्यभार संभालने के मात्र 3 माह 26 दिनों के भीतर अपराध नियंत्रण की दिशा में 7 पुलिस मुठभेड़ों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इसी अवधि में थाना उमांव पर पंजीकृत मु.अ.सं. 254/2025, धारा 103(1), 309(4) बीएनएस के अंतर्गत वांछित ₹50 हजार के इनामी अपराधी विकास सोनकर उर्फ पुत्र बाबू लाल सोनकर को दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि उक्त गिरफ्तारी एवं मुठभेड़ की कार्रवाई थाना उभांव के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में की गई, जो उनकी सूझबूझ, साहस एवं कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति-पत्र में प्रभारी निरीक्षक के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय, साहसिक एवं प्रशंसनीय बताया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता, निष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस सम्मान से न केवल पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *