बलिया में भीषण Road Accident, दो युवकों की दर्दनाक मौत ; एक गंभीर

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर शनिवार की सुबह भीषण एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। तीनों युवक बिहार राज्य के बक्सर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के निवासी है। 
दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर इनकी बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार से अमित राय (23) पुत्र अशोक राय के रूप में की गई, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, आशीष राय (24) पुत्र स्व. विनोद राय की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *