मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का दोनों पैर शरीर से अलग

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मंगलवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए। आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। मऊ जिले के अदरी निवासी रुसल चौहान (24) पुत्र गुलाबचंद अपनी माता के साथ पैतृक ग्राम मालीपुर आया हुआ था। अदरी वापस जाने के लिए वह ट्रेन पकड़ने को स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर टिकट लेकर वह उसे मां को दे दिया। इस दौरान वह प्लेटफार्म के नीचे चला गया और मालगाड़ी की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए।
