विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे
बिल्थरारोड/विधानसभा के ग्रामसभा बिठुआँ के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बेल्थरा रोड विधायक हंसू राम ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए गांव के काफी संख्या में बुजुर्ग एवं महिलाएं पहुँची थी। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। राममनोहर गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। ग्राम प्रधान द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। अश्विनी गांधी ने कहा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। मुन्ना इरशाद साजन अली दिलीप गुलाब मौर्य चुन्नू कमर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज़ीशान ने किया।




