अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार के भाई पर किया जानलेवा हमला

बिल्थरारोड। तीन अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार के भाई पर रविवार को जानलेवा हमला कर दिया जिससे मोबाइल व्यवसायी गम्भीर रूप घायल हो गया। जिसे सीएचसी सीयर ले जाया गया । जहाँ डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। जिसका उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है,इस दुस्साहसिक घटना को लेकर व्यवसायियों में रोष व्याप्त है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि,बेल्थरारोड नगर की अति व्यस्त मोबाइल मार्केट बस स्टेशन गली में पत्रकार शब्बीर अहमद का छोटा भाई जो मोबाइल की दुकान है, रविवार को आचानक तीन हमलावर मोटरसाइकिल से आ धमके और जख्मी दुकानदार से रंगदारी में मोबाइल मांगने लगे,दुकानदार द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने पर हमलावर आग बबुला हो गये, और हमलावरों नें हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया, हमलावरों के इस हरकत से आस पास के दुकानदारों में खलबली मच गई,और हमलावरों को पकड़ने के लिए कुछ दुकानदारों,नें पकड़ने का प्रयास भी किया। इसी बीच हमलावर अपने बचाव में एक मकान पर छत पर चढ़ने का प्रयास किया,लेकिन लोगो ने दौड़ाकर पकड़ लिया।इकठ्ठी भीड़ में एक हमलावर को राहगिरों नें जमकर धुनाई कर सीयर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।चोटिल हमलावर को स्थानीय पुलिस नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर उपचार हेतु लाया,वहीं अज्ञात हमलावरों से गम्भीर रूप से जख्मी मोबाइल व्यवसायी इसरार अहमद के परिजनों व दुकानदारों नें उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाये,जहां स्थिती गम्भीर होने के कारण सदर हास्पिटल बलिया के लिए रेफर कर दिया।घटना के उपरांत स्थानीय पुलिस मामले के छानबीन व, फरार अन्य हमलावरों के जानकारी करनें में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *