उभांव पुलिस को स्कार्पियो व बोलेरो में से गोवंश मांस, अवैध तमंचा ,जिंदा कारतूस व चाकू के साथ चार अभियुक्तों गिरफ्तार करने में मिली सफलता

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में जनपद में गोतस्करी पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने व गोतस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 पंकज कुमार सिंह व उ0नि0 सूर्यपाल मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना मिली की स्कार्पियो व बलोरो से कुछ लोग अप्रतिबंधित वस्तुओं व अवैध वस्तुओं को कहीं ले जा रहे है । मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना उभांव पुलिस टीम द्वारा तुर्तीपार रेगुलेटर पुल से 04 नफर अभियुक्तगण आशिफ पुत्र हफीजउल्लाह , सोहराब पुत्र हफीजउल्लाह,मन्सब पुत्र हफीजउल्लाह निवासीगण काजी का बलुआ निजामाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया , कम्मू पुत्र इजहार निवासी काजी का पुरा बलुआ निजामाबाद थाना सलेमपुर देवरिया को बुधवार सुबह लगभग 08.00 बजे में हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों गिरफ्तार अभियुक्तों की जमा तलाशी करने पर उनके कब्जे के स्कार्पियो व बोलोरे में से लगभग 3.5 कुन्तल प्रतिबन्धित गोवंश मांस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों की जमा तलाशी में उनके कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पंकज कुमार सिंह ,उ0नि0 सूर्यपाल ,का0 अजय यादव ,का0 प्रमेश यादव ,का0 अच्छेलाल ,का0 चालक कृष्णा चौधरी थाना उभांव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *