अराजकतत्वों द्वारा पूर्व पीएम के नाम पर हल्दीरामपुर में लगे साइन बोर्ड से की गयी छेड़छाड़ को उभांव पुलिस ने ठीक कराया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के तारनपुर को जाने वाले मोड़ पर जननायक चंद्रशेखर ढाला के नाम के लगे बोर्ड को अराजकतत्वों द्वारा राजभर ढाला नाम से बोर्ड लगाने की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई।शुक्रवार की सुबह दर्जनों की संख्या में पूर्व पीएम से जुटे लोग मौके पर पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बोर्ड को ठीक करवाया। और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग दो दशक पूर्व में हल्दीरामपुर से तारनपुर जाने वाले मोड़ पर पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर ढाला के नाम से ग्रामीणों द्वारा बोर्ड लगाया गया था। आज भी चन्द्रशेखर ढाला के नाम से जाना जाता है। इसी बीच गुरुवार की देर शाम को अराजक तत्वों द्वारा चन्द्रशेखर ढाला का बोर्ड हटाकर राजभर ढाला का बोर्ड लगा दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया । इसकी सूचना मिलते ही उभांव पुलिस शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुँचकर बोर्ड को पुनः चन्द्रशेखर ढाला के नाम कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
