पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से हत्या के दो बाल अपचारी गिरफ्तार, आला कत्ल चाकू बरामद

बलिया, 16 मई 2025 – जनपद बलिया की थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम ने अपनी तेज़तर्रार कार्यशैली और सूझबूझ का परिचय देते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। घटना से जुड़े दो नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए उनके कब्जे से एक आला कत्ल नाजायज चाकू भी बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल आरोपियों को महज दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर कानून का शिकंजा कस दिया।
घटना का विवरण
दिनांक 14 मई 2025 की शाम लगभग 8 बजे दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक नाबालिग को चाकू से गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई। मामले में मु0अ0सं0 138/25 धारा 109, 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(1)द, 3(2)V SC ST ACT के तहत थाना सिकन्दरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
16 मई को मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पम्पापुर मोड़, लिलकर के पास से समय करीब 04:25 बजे दोनों बाल अपचारियों को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लिलकर भट्ठे के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे घटनाक्रम में थाना सिकन्दरपुर की पुलिस टीम की सक्रियता, तेजी और पेशेवर अंदाज़ काबिल-ए-तारीफ है। टीम में शामिल –
प्र.नि. प्रवीण कुमार सिंह
उ.नि. शकील अहमद
हे.का. दिनेश सिंह
का. आयुष कुमार सिंह
का. पंकज सिंह
का. गिरिजा यादव
– सभी ने समन्वित प्रयास कर महज़ 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी।
बरामदगी
एक अदद आला कत्ल चाकू
बलिया पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है, बल्कि जनपद में कानून-व्यवस्था के प्रति आम जनमानस का भरोसा भी और मजबूत किया है।
