किशोरी के अपहरण कर भागने वाले युवक को उभांव पुलिस ने बस स्टेशन से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने दो महीने पूर्व किशोरी का अपहरण कर भागने के फिराक में बस स्टेशन पर किशोरी के साथ खड़ा अपहरणकर्ता युवक को मंगलवार पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है । पुलिस ने अपहरण कर्ता युवक को पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को टंगुनिया गांव निवासी मुसी रावल निसाद पुत्र रामसमुझ निसाद ने एक गांव की नाबालिग किशोरी का अपहरण फरार हो गया। जिसमें उभांव पुलिस ने किशोरी के परिजनों के तहरीर उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को अपहरणकर्ता युवक बस स्टेशन पर किशोरी को लेकर कही भागने के फिराक में था। ऐसी बीच पुलिस को मुखबिर द्वारा इसकी सूचना मिली । सूचना मिलते ही उभांव थाने के सब इस्पेक्टर पंकज सिंह दल बल के साथ पहुँचकर मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुसी रावल निसाद को पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया वही किशोरी को परिजनों के साथ घर भेज दिया।
