Ballia : बारात में आए वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

मौके पर पुलिस

सिकंदरपुर (बलिया) नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव में आई बरात में वेटर का काम कर रहे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। सिकंदरपुर पुलिस ने शव को लिया कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवरिया जिला के लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर दो गांव निवासी कैफ अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी कैटरीन में वेटर का काम करता है। सोमवार की शाम को क्षेत्र के सरियावं में धर्मेंद्र यादव के यहां बारात आई थी, जहां पर वह वेटर का काम कर रहा था। कैफ के मित्रों ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे के आसपास वह पानी पीने के लिए उठा और जैसे ही पानी पीने के लिए गया अचानक से फिसलकर वहीं गिर गया और अचेत हो गया। उसके साथी अभी उसको उठाकर लाकर लिटाया तभी वह पूरी तरह से बेहोश हो गया, जिससे कि पूरे बरात में हड़कंप की स्थिति मच गई। मंगलवार की सुबह एंबुलेंस के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सिकंदरपुर मुरारी मिश्रा ने जब उसके पॉकेट की तलाशी लिया तब उसके पॉकेट से कुछ कागजात व दवाइयां मिली। चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दे दिया है। परिजन के आते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *