सीबीएसई बोर्ड के 12 के परिणाम में सेंट्रल पब्लिक स्कूल बिल्थरारोड के मेधावियों का रहा दबदबा

बिल्थरारोड। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का कक्षा 12 का शुक्रवार को आये परिणाम में नगर में स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के मेधावियों का दबदबा रहा। शत प्रतिशत परिणाम रहने से विद्यार्थी से लेकर अभिभावक और शिक्षक से लेकर स्कूल प्रबंधन तक खुशी से झूम उठे। विद्यालय के छात्र शिवम वर्मा ने 90 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। अंकुर को 87 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान मिला है। अभिषेक यादव ने 85.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छवि शर्मा ने 84 प्रतिशत हासिल किए। हेमंत गुप्ता ने 83.5 प्रतिशत अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर में आये परिणाम में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में केक काटकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे और प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिठाई और केक खिलाया। इस विद्यालय के बारहवीं कक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। ज्यादातर विद्यार्थी 85 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *