उभांव थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी राजू राजभर शव घर से गायब होने के एक सप्ताह बाद गड़वार थाना अंतर्गत इंदरपुर स्थित नहर में मिला

बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी राजू राजभर के घर से गायब होने के एक सप्ताह बाद गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर स्थित नहर में शव पाए जाने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि नहर में पाए गए शव का हाथ बंधे हुए थे तथा उसका दांत भी टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि उभांव थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव  निवासी राजू राजभर 3 जनवरी की अपराह्न अपने घर से मछली खरीदने चौकियां मोड़ गया हुआ था। मछली लेने के बाद उसने अपनी बड़ी बेटी सोनम को फोन कर मछली लेकर आने की बात बताई। जब उसके पिता काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी खोज खबर ली। परन्तु उनका पता नहीं चल पाया। राजू राजभर के गायब होने के एक सप्ताह बाद 10 जनवरी को गड़वार थाना के इंदरपुर स्थित तुर्तीपार नहर में एक शव उतराया पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गड़वार थानाध्यक्ष ने ताखा पुलिस चौकी प्रभारी के साथ शव को नहर से बाहर निकाला। इंदरपुर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना उस्मानपुर भी पहुंची।सूचना मिलने पर राजू राजभर का बड़ा पुत्र आदित्य अपने परिजनों के साथ गड़वार थाना पहुंचा। उस समय अज्ञात शव पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया था। मर्चरी हाउस पहुंचने के बाद आदित्य ने कपड़े के आधार पर अपने पिता की पहचान की। आदित्य ने बताया कि शव के दांत टूटे हुए थे तथा हाथ में रस्सी से बंधा हुआ था। पुत्र का सीधा आरोप था कि उसके पिता की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *