बिल्थरा रोड चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर के अधिकार सेना 16 सितंबर को करेगी धरना प्रदर्शन

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील के चकबन्दी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार , काश्तकारों का खेत इधर – उधर करके एसीओ, कानूनगो और लेखपाल द्वारा किये जा रहे आर्थिक शोषण को लेकर अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सम्बंधित काश्तकारों के साथ 16 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे एक द्विवसीय धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में करेगी। इसकी जानकारी मोबाइल पर अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक सेवानिवृत्त आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने देते हुए बताया कि बेल्थरारोड तहसील में चकबन्दी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जमकर उच्च न्यायालय के नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। काश्तकारों के चकाउट की जमीन को पोखरी में नम्बर कर दिया गया है। सह खातेदार के खेत को एक किलोमीटर दूर फेक दिया गया है। साथ ही काश्तकारों के खेत को नियम के विरुद्ध इधर – उधर करके एसीओ, कानूनगों ज्ञानेश श्रीवास्तव , और लेखपाल द्वारा जमकर काश्तकारों से आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जबकि नियम के अनुसार चकनाली, रोड, ग्रामसमाज की जमीन की कटौती ही करना है। किसी काश्तकार के खेत को इधर उधर उसके बिना मर्जी के नही करना है। इसके बाद भी बेल्थरारोड चकबन्दी विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है। चकबन्दी विभाग द्वारा काश्तकारों के साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर अधिकार सेना तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी।
