“भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ए.एस. आर. बी.) परीक्षा मे मिली सफलता”

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ससना बहादुरपुर के मूल निवासी कल्याण सिंह पुत्र रमेश कुमार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र ने लगातार दूसरी बार कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (NET) की परीक्षा सर्वाधिक प्रतिशत 73.33 के साथ प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण कर जिले का नाम रौशन किया है। वर्तमान मे कल्याण सिंह बांदा कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा उत्तर प्रदेश मे शोध द्वितीय वर्ष सब्जी विज्ञान के विविध प्रतिभा के बहुमुखी छात्र हैं! उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, अधिष्ठाता उद्यान डॉ एस. वी. द्विवेदी, विभागाध्यक्ष डॉ आर. के. सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ नीतू मैम, डॉ विजेंद्र सिंह सहायक प्राध्यापक फल विज्ञान ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दिया! इसके पूर्व मे भी इन्होने ASRB NET उत्तीर्ण किया था! परास्नातक की शिक्षा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पूरी करने के पश्चात कृषि शोध मे निरन्तर देश के राष्ट्रीय अखबारों, पत्र, पत्रिकाओं, शोध पत्रों, राष्ट्रीय वाद- विवाद प्रतियोगिता, तथा बुक लेखन मे निरंतर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे है! इन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता गुरु तथा पूज्य स्वामी शिवनारायण जी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *