राष्ट्र की प्रगति हेतु जाति-पाति का भेदभाव मिटाकर स्वंय को हिन्दू समझना होगा- सुभाष जी

बिल्थरारोड। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के द्वारा शुक्रवार को जननायक हरिकेवल प्रसाद प्रेक्षा गृह में प्रबुद्ध एवम् संभ्रांत जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी रहे। सुभाष जी ने अपने संबोधन में कहा की राष्ट की सुरक्षा व राष्ट्र की प्रगति हेतु समस्त समाज को जाति पाति का भेद भाव मिटाकर स्वयं को हिंदू समझना होगा।नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जीवन के बारे में विस्तृत रूप से संबोधन किए। आपने बताया कि हम सभी राष्ट्रवासियों को संकल्प ले कर चलना होगा कि भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु हम सभी को संगठित हो कर चलना होगा।रुस और यूक्रेन की बीच हो रहे युद्ध की चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय मूल के छात्र व भारतीय लोग जब वापस अपने स्वदेश आने के निकलते थे तो अपनी वाहन पर भारतीय राष्ट्रध्वज लगा कर निकलते थे तो दोनों युद्ध लड़ रहे देश के तोप और एक दूसरे पर हो रहे हमलों को कुछ देर के लिए स्थगित कर देते थे। और भारतीय मूल के लोग अपने राष्ट्रध्वज को हाथों में लिए सुरक्षित अपने घरों में लौट आये। आज भारत की ताक़त को संपूर्ण विश्व समझ रहा और भारत को सम्मान की नज़रों से देख रहा है। ये हमारे आपके संगठित होने का परिणाम है।
इस कार्यक्रम कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ की गई। मंच की अध्यक्षता अशोक जायसवाल जी ने किया। मंच पर खंड संघचालक शारदा पांडेय जी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में नवीन जी नगर विस्तारक,ज़िला प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक गिरि, निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, डॉ.अमित सिंह,हेमंत शुक्ला,जोगेंद्र चौहान,अजय पटेल, राममनोहर गांधी, देवेन्द्र गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद आदि मौजूद रहे।
