शुभम सिंह परिहार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम सिंह परिहार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव द्वारा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोयनन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शुभम सिंह परिहार के पिता रविशंकर सिंह पिक्कू एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रतिनिधि है। पार्टी द्वारा किसान मोर्चा के जिला मंत्री बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत शुभम सिंह परिहार ने कहा कि पार्टी द्वारा जो हमे जिम्मेदारी दी गयी है। उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *