सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया- दयाशंकर सिंह


बिल्थरारोड । क्षेत्र के चरौवा गांव स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में सोमवार को लौह पुरूष , भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वी जयंती मनाई गई । जिसके मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। साथ ही जनपद के पूर्व विधायक व विधायक सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अन्य नेताओं ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। जिसके बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल के तले चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पटेल समाज के लोगों ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि माडल रेलवे स्टेशन के साथ एयरपोर्ट के तर्ज पर बलिया का बस अड्डा बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री सोमवार को चरौवा शहीद स्मारक पर पर्व मंत्री छठ्ठू राम द्वारा आयोजित सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम व सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। आज पूरे देश में उनकी जयंती मनायी जा रही है। आज पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। परिवहन मंत्री ने भरोसा दिया कि बलिया से नगरा होते हुए लखनऊ तक एसी बस चलायी जायेगी। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने उन्होने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण बनाये रखने के लिये अविस्मरणीय योगदान दिया था। भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि बिल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र अति पिछडा है। मंत्री जी को बलिया के साथ साथ बिल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरुत है। परिवहन मंत्री ने कहा कि छट्ठू राम ही बिल्थरारोड के वास्तविक विधायक हैं। इनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा। उधर भोजपुरी जगत के गोपाल राय, गोलू राजा, मनोहर राठौड़, अनुभा राय, हरिंद्र सिंह व अरविंद कुशवाहा जैसे कलाकारों ने देश भक्ति गीतों से समा बाध दी। इस मौके पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद व सकलदीप राजभर, बासडीह की विधायक केतकी सिंह, नागेंद्र पांडेय, राजू सिंह, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
