राजमणि मौर्य हेड कांस्टेबल से बने उपनिरीक्षक

बिल्थरारोड । प्रदेश में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पाने वाले उभांव थाने के सीयर पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजमणि मौर्य को उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह व चौकी प्रभारी सीयर बाक बहादुर सिंह ने शुक्रवार को राजमणि मौर्य के उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक का बैज लगाकर कर उनके अधिकार का बोध कराया। साथ ही पदोन्नति पाने वाले हेड कांस्टेबल को अपनी कुर्सी पर बिठाकर उन्हें अपने अधिकार का एहसास कराया। साथ ही मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई भी दी। मौके पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने खुशी का इजहार किया।इस मौके पर हेड मोहरिर जनार्दन प्रसाद,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल विपुल यादव , विकास, अनीश सोनकर, त्रिभुवन नारायण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *