सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए लड़ूंगा चुनाव- राजेश सिंह दयाल




बिल्थरारोड। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगो के दिल मे स्थान बना चुके राजेश सिंह दयाल ने सलेमपुर लोकसभा की जनता द्वारा रविवार को देवसिया में आयोजित जन सम्मेलन में एक शुर से चुनाव लड़ने के लिए कहने पर राजेश सिंह दयाल ने जनता की सेवा करने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच मेडिसिन मैन के रूप पहचान बना चुके राजेश सिंह दयाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नही दिए जाने के बाद क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए चुनाव लड़ने का विगुल फूक दिया। लोगो का कहना था कि आप किसी भी दल से आएंगे तो जनता उनको सलेमपुर लोकसभा का सांसद बनाने का मन बना चुकी है। रविशंकर सिंह पिक्कू ने कहा कि सलेमपुर की जनता सत्ता के विरुद्ध मन बना चुकी है। आगे आपको तय करना है। दिल्ली में आप पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की जनता की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ना चाहिए। जनता भी मन बना चुकी है। रविशंकर सिंह पिक्कू ने कहा कि सलेमपुर लोकसभा में भी घोसी विधानसभा की तरह सत्ताधारी प्रत्याशी को हराने के लिए कमर कस लिया है। इस अवसर पर राजेश सिंह दयाल ने कहा कि टिकट नही मिला उसकी कोई बात नही है। किंतु जब क्षेत्र की जनता आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है तो मैं जरूर चुनाव लडूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए हम चुनाव लड़ने से पिछे नही हटेंगे। चाहे मुझे जेल भी जाना पड़े। इस मौके पर लार मठ के मठाधीश्वर, रणविजय सिंह ,दर्जनों ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
