बाल विकास परियोजना सीयर की ओर से निकाली गई जन जागरूकता रैली

बिल्थरारोड / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जाने का निर्देश जारी हुआ है। जिसमें आज गुरुवार को प्रथम दिन बाल विकास परियोजना सीयर की परियोजना अधिकारी सरस्वती शाक्या के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक रैली गगनभेदी नारों के बीच निकाली गई। जो परियोजना कार्यालय से निकलकर ब्लॉक परिसर तहसील परिसर होते हुए अपने परियोजना कार्यालय पहुंचकर विसर्जित हो गई।
सीडीपीओ सरस्वती शाक्या ने कहा इस अभियान के तहत कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों का वजन किया जाएगा। जन जागरूकता की जाएगी। स्वस्थ् बालक व बालिका स्पर्धा भी होगी और निर्णय होने के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
रैली में पोषण युक्त आहार खाओ, सदैव अच्छी सेहत पाओ, हमने भी मन में ठाना है, हर बच्चे को स्वस्थ बनाना है, हाथ धुलेंगे साबुन से, तो रोग मिटेंगे जीवन से, शिशु के पोषण का आधार है, मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है का गगन भेदी नारे लगाए गए।
इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री रंजीत कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश पटेल, पंकज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, रामारानी, नजमा, गीता देवी, चंदन सिंह, रमाशंकर यादव के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *