पदोन्नति पाने वाले महिला आरक्षी निकुंबला तथा आरक्षी त्रिभुवन राम को उभांव इंस्पेक्टर व अपराध निरीक्षक ने मुख्य आरक्षी का मोनोग्राम लगाया
बिल्थरारोड । प्रदेश में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पाने वाले उभांव थाने के दो आरक्षियों जिसमे महिला आरक्षी निकुंबला तथा त्रिभुवन राम को उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह व अपराध निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति होने के फलस्वरूप मुख्य आरक्षी का मोनोग्राम लगाकर कर उनके अधिकार का बोध कराया। साथ ही पदोन्नति पाने वाले दोनों आरक्षियों को अपनी कुर्सी पर बिठाकर उन्हें अपने अधिकार का एहसास कराया। साथ ही मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई भी दी। मौके पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने खुशी का इजहार किया।इस मौके पर उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक रामधारी यादव, उप निरीक्षक सूरज पटेल सहित महिला तथा पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।



