दुर्गापूजा के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर- इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव

बिल्थरारोड। दुर्गापूजा त्योहार के मद्देनजर रविवार को पुलिस चौकी सीयर में नगर के दुर्गापूजा समिति के अध्यक्षों के साथ पीस कमेटी की बैठक इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ दुर्गापूजा का त्योहार को मनाये ।साथ ही त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे। साथ ही उन्होंने ने दुर्गा पूजा पंडालों के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने व अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया और समिति के अध्यक्षों से अपने अपने वैलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने तथा अश्लील गाने नही बजाने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है अगर कही भी कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे जिससे समय से समाधान कराया जा सके। कहा कि अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियम के विरुद्ध चलेगा तो उसके विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जायेगी। कहा कि मूर्ति का विसर्जन 25 और 26 अक्टूबर में हल्दिरामपुर पम्प कैनाल पर ही किया जायेगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल अंकुर वर्मा, जनार्दन , मानस मन्दिर दुर्गा पूजा समिति , बाल संघ, यूनाइटेड क्लब, दुर्गा पूजा समिति लोहा पट्टी सहित सभी समितियों के अध्यक्ष के अलावा सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद नीलेश दीपू, बीनू सर्राफ, अतुल मद्धेशिया, सन्नी जायसवाल, गुलाब जायसवाल भोलू, अजित,सन्तोष कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *