कुछ घंटों में गुमशुदा बच्चा मिला, पुलिस ने सकुशल पहुँचाया घर !

बलिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज़ कुछ घंटों में 12 वर्षीय गुमशुदा राजकुमार को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उ0नि0 दिलीप कुमार राय व हे0का0 कुर्बान अहमद ने पिता को साथ लेकर तलाश शुरू की। माल्देपुर मोड़ पर चाय-समोसे की दुकान के पास बच्चा मिला। पहचान पुख्ता होने के बाद नियमानुसार उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
