पिकअप ने महिला को मारी जोरदार टक्कर रेफर !

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के बभनियाव गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7 बजे घर से निकल करके पैदल टहलने निकली महिला को पिकप के टक्कर मारने से गम्भीर रूप से घायल हो गई आसपास के लोगो ने सीएचसी सीयर पहुँचाया । डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभाँव थाना क्षेत्र के बभनियाँव गांव निवासी प्रमिला देवी 58 वर्ष पत्नी रमेश यादव घर से निकल सुबह सुबह टहलने निकली थी वापस घर लौटते समय उभांव थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव के समीप मधुवन की तरफ से आ रहे सब्जी लादकर पिकप ने टक्कर मार दिया । जिससे प्रमिला सड़क पर दूर जा गिरी आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया उभांव पुलिस में पिकअप व ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया ।
