मंडी परिसर में अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थायी दुकानदारो ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक

बिल्थरारोड। स्थानीय कृषि मंडी में सम्बंधित कर्मचारियों की मिली भगत से झोपड़ी डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। जिसके चलते मंडी परिषद द्वारा आवंटित दुकानदारों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में अवैध अतिक्रमण को लेकर मंडी समिति के दुकानदारों द्वारा मंगलवार को उपजिलाधिकारी को पत्र देकर अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग किया गया है। उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में दुकानदारों द्वारा उल्लेख किया गया है कि मंडी परिषद द्वारा हम लोग को दुकान व गोदाम आवंटित किया गया है। किन्तु कुछ लोगो द्वारा बॉस बल्ली गाड़कर अवैध रूप से झोपड़ी डालकर मंडी परिसर में रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है। हम लोग मंडी परिषद में अपने दुकान व गोदाम का शुल्क भी देते है। और ये लोग मंडी परिसर में सड़क पर अतिक्रमण किये है जिसके चलते आने जाने वाले लोगो से आये दिन झगड़ा फसाद होता रहता है। दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी से मंडी परिसर से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। पत्रक देने वालो में इश्तेयाक अहमद, मोहम्मद सैफ, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद आसिफ आदि शामिल रहे।
