सीयर ब्लाक परिसर में एकदिवसीय प्रारम्भिक बाल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिल्थरारोड।  विकास खंड सीयर परिसर में शनिवार को निर्मला शंकर फाउंडेशन द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की तकनीकों से प्रशिक्षित करना था। सत्र के दौरान शिक्षण योजना निर्माण, प्रिंट-समृद्ध वातावरण की स्थापना, खेल आधारित शिक्षण, थीम बोर्ड, लर्निंग कॉर्नर एवं इंद्रिय-बोध गतिविधियों पर विशेष बल दिया गया। सहायिकाओं की भूमिका को प्रभावशाली बनाते हुए टीम वर्क पर भी चर्चा हुई।पर्यवेक्षकों को प्रारम्भिक बाल शिक्षा मूल्यांकन संकेतकों की जानकारी दी गई। सीडीपीओ अभिषेक राय ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया और प्रशिक्षण की सराहना करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विकासात्मक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी।कहा कि यह प्रशिक्षण प्रारम्भिक बाल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें अनुभव किट निर्माण, विद्यालय-आंगनवाड़ी समन्वय और सामुदायिक सहभागिता जैसे पहलू शामिल हैं। इस प्रशिक्षण में सीयर ब्लाक की 116 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 5 पर्यवेक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *