मोहम्मद सद्दाम बने सांसद रमाशंकर राजभर के मीडिया प्रभारी


बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम पुत्र इकबाल अहमद को मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। मोहम्मद सद्दाम लोकसभा सलेमपुर के तीन विधानसभा बेल्थरारोड, सिकंदरपुर और बांसडीह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। सांसद द्वारा मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पार्टी के वफादार सिपाही के रूप में बखूबी निर्वहन करूँगा।
