पत्रकार इमरान खान की छोटी बहन का निधन, बसंतपुर में सुपुर्द-ए-ख़ाक

बलिया। वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान की छोटी बहन नरगिश खान (32 वर्ष) का बीएचयू, वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
नमाज-ए-जनाजा बसंतपुर में अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की मग़फिरत के लिए दुआ की।
नरगिश खान अपने पीछे 7 वर्षीय पुत्र आकिब खान और 3 वर्षीय पुत्री मन्नत खान को सदा के लिए छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गईं।
