गर्भवती महिलाओं, बच्चों को मिलने वाले बाल पुष्टाहार, ड्राई राशन वितरण में अनियमितता
बिल्थरारोड ( बलिया ) : सरकार द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिए जाने वाले ड्राई राशन वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सीयर ब्लाक अंतर्गत गावो में कार्यकत्रियों द्वारा काफी अनियमितता किया जा रहा है। 6-7 माह से कुण्डैल नियामत अंली गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाओं को ड्राई राशन का वितरण होना बाकी है। इस सम्बंध में कुण्डैल नियामत अंली निवासी अक्षय कुमार डेढ़ वर्ष के पिता धीरज कुमार गुप्ता का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पन्ना देवी द्वारा लगभग 6-7 माह से ड्राई राशन नही दिया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी राशन वितरण में घोर लापरवाही की जा रही है।इसे लेकर लाभार्थियों एवं बच्चों के अभिभावकों में खासा नाराजगी है। इस सम्बंध में जब सीडीपीओ सरस्वती शाक्या से मोबाइल पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया।
