जांच रिपोर्ट में अवैध अस्पताल चलने की पुष्टि , जल्द लटक सकता है साई अस्पताल पर ताला

बिल्थरारोड। नगर के मिश्रौली मार्ग पर संचालित साईं क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन के नाम पर चल रहे साईं अस्पताल का एडिशनल सीएमओ डॉ पदमावती गौतम, नोडल अधिकारी योगेन्द्र दास, डॉ योगेश पाण्डेय द्वारा बीते 19 जुलाई को हुए जांच के दौरान अवैध रूप से चल रहे एनआईसीयू को सील करने के 15 दिन बाद भी चल रहे अस्पताल के सम्बंध में एडिशनल सीएमओ डॉ पदमावती गौतम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया गया है। जल्द ही अस्पताल को सील कर दिया जायेगा । ज्ञात हो कि मुबारकपुर गांव निवासी रामऔतार राजभर के पौत्र का जन्म सीएचसी सीयर पर हुआ था। किंतु अस्पताल की एएनएम और आशा द्वारा कमीशन की लालच में शिशु की तबियत खराब बताकर साईं अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ पर अस्पताल संचालक तथाकथित एनआईसीयू डॉक्टर रामकृपाल शर्मा द्वारा इलाज के नाम लगभग 50 हजार रुपये रामऔतार से ले लिया गया। किन्तु बच्चे की तबियत और खराब हो गया। इसके बाद अन्यत्र ले जाना पड़ा। शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच करने पहुँची टीम ने क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध रूप से अस्पताल का संचालन होते पाया और अस्पताल के एनआईसीयू को सील कर दिया गया किन्तु अभी भी हअस्पताल का संचालन जारी है। करवाई के सम्बंध में नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेन्द्र दास का कहना है कि साईं क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने व करवाई करने हेतु सीएमओ को रिपोर्ट दे दिया गया है। जल्द ही साई अस्पताल को सील करने की करवाई की जायेगी। साथ ही नगर के और आसपास पर करवाई की तलवार लटक सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *