सुबह सुबह युवती की हत्या ! आरोपी खुद पहुँचा कोतवाली

बलिया /कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहेरी मे अरमाना नामक युवती की सोनू उर्फ़ दिलशाद (19 वर्ष ) ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार की अलसुबह की है।
हत्या करने के बाद हत्यारा सोनू खुद कोतवाली पहुंच गया, ऐसा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सभी आलाधिकारी घटना स्थल और जिला अस्पताल पहुंच गये है।


हत्यारा सोनू सनकी दिमाग़ का बताया जा रहा है, जो पुलिस मे भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था, ऐसा बताया जा रहा है। किसी बात को लेकर अरमाना ने इसको एक थप्पड़ मारकर मुक़दमे मे फंसा कर जीवन ख़राब करने की संभवतः धमकी दी थी, तभी से यह हत्या करने की फिराक मे लग गया था।
आज सुबह ज़ब मौका मिला तो सोनू, अरमाना को चाकू मारकर हत्या कर के स्वयं कोतवाली पहुंच गया और हत्या करके आने की बात कही। यह सुनते ही कोतवाली मे हड़कंप मच गया। आलाधिकारियो को सूचना देने के साथ ही शहर कोतवाल घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गये। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक डीपी त्रिपाठी भी जिला अस्पताल पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *