फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने प्रेमिका को लेकर फुर्र हो गया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक प्रेमिका दूसरी बार अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गयी।इसके पहले उसने अपना हाथ काटा और इसका इलाज करा कर परिजन घर जाने के दौरान परिजनों को छोड़कर प्रेमी संग भाग निकली। जाने से पूर्व प्रेमिका अपने परिजनों का मोबाइल भी लेती गई। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने भादवि की धारा 363 प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। और युवती को सकुशल बरामदगी के लिए छापामारी भी तेज कर दी है ।परिजनों की मानें तो 17 वर्षीय युवती को गांव का ही युवक प्रेम जाल में फंसा लिया इसके लिए पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के सहयोग से घर ले जाया गया लेकिन अपनी जीद पर युवती ने अपने हाथ को काट लिया। जिसका परिजनों ने सीएचसी अस्पताल में इलाज करवाया। परिजनों ने अस्पताल में इलाज करवा‌ कर अस्पताल से उसे बाइक से परिजन घर ले जा रहे थे इसी बीच प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में रास्ता रोक लिया। उसके परिजनों के ही बाइक से प्रेमिका को लेकर फुर्र हो गया जाते समय में परिजनों को मोबाइल भी साथ लेती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *