आस्था के महापर्व छठपूजा में छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने पूजन अर्चन कर भगवान सूर्य व छठ माता प्रतिमा का खोला मुखपट्ट


बिल्थरारोड। आस्था का महापर्व छठपूजा पर रविवार की शाम को नगर व ग्रामीण अंचलों में पूजन अर्चन की धूम रही। अपराहन बाद लगभग 4 बजे से ही छठ घाट पर व्रती महिलाओं का पहुँचने का सिलसिला जारी हो गया। पुरुष सिर पर दौरा में फल और अन्य पकवान और ईख लेकर गाजे- बाजे के साथ आगे- आगे चल रहे थे। ब्रती महिलाओं ने छठ घाट पर बेदी बनाकर विभिन्न प्रकार के फल व प्रसाद चढ़ाकर विधि विधान के साथ पूजन किया। और छठ घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। नगर के रामलीला मैदान स्थित छठ घाट पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त भी मौजूद रहे। साथ ही इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल दलबल के साथ मौजूद रहे। विठुआ गांव के छठ घाट पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि व सभासद प्रतिनिधि राममनोहर गांधी सजावट, लाईट व साफ सफाई में लगे रहे । तथा घाट पर रखी गयी भगवान सूर्य और छठ माता के प्रतिमा का मुखपट नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने पूजन- अर्चन के साथ किया।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, डॉ सतीश, ग्रामप्रधान रेखा गांधी, अमित जायसवाल, आलोक गुप्ता, पंकज मोदी,मृत्युंजय गुप्ता, अश्वनी गांधी, विनोद जायसवाल, राजू मिश्र, सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे । वही कुछ घरों द्वारा जलाशय बनाकर छठ पूजा किया गया। पिपरौली बड़ागांव छठ घाट पर बिल्थरारोड जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान अपने सहयोगियों के साथ पूजा स्थल पर लाइट की व्यवस्था में लगे रहे।
