डीएवी रेलवे ढाला गेट संख्या 18C पर अंडरपास नही तो लोकसभा चुनाव में मतदान

बिल्थरारोड। औड़िहार- भटनी रेल मार्ग के दोहरीकरण और बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के विस्तार होने पर डीएवी इन्टर कालेज रेलवे क्रासिंग संख्या 18 सी के बंद हो जाने पर अखोप, पतनारी , तरछापार, कुन्डैल आदि गांव के लोगो का आने जाने का मार्ग अवरुद्ध हो जाने पर  सम्बंधित गांव के लोगो ने 1 जून को लोकसभा चुनाव में मतदान नही करने का निर्णय लिया है। बुधवार को  तरछापार गांव के लोगो ने इससे सम्बंधित बड़ा बैनर लगाकर जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों की मांग है कि  रेल अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के आश्वासन के बाद भी अंडर पास बनाने का कोई पहल नही किया जा रहा है। जब तक हम लोगो की मांग क्रासिंग 18 सी पर अंडर पास/ ओवरब्रिज बनाने की पूरी नही होगी तो हम लोग 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि डीएवी रेलवे क्रासिंग बंद हो जाने से कई विद्यालयों में पढ़ने जाने के लिए बच्चों को और ग्रामीणों को घोर कठिनाईयों  का सामना करना पड़ रहा है।  पूर्व में उप मण्डल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव को सांसद रविन्द्र कुशवाहा की मौजूदगी में अंदर पास बनवाने के लिए पत्रक दिया गया था। जिस पर उन्होंने बनवाने का आश्वासन भी दिया था। किंतु विभाग और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अब तक कोई पहल नही हुआ है जिसके बाद ग्रामीणों को बाध्य होकर बैनर लेकर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लेना पड़ा है। अंडरपास नही तो मतदान नही का वैनर लगाकर लोकसभा चुनाव में विरोध करने वालो में सिप्पू यादव, राहुल पल, लवकुश वर्मा, सोनू पाल, दीपक वर्मा, गोरख पाल, नवतेश सिंह, बृजमोहन पाल, अतुल वर्मा, सुनील भारती सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *