उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में रास्ते की विवाद को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

बिल्थरारोड । उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरौली बड़ा गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर हुई मार पीट मे आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष घायल हो गए।इस घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस 108 के साथ ही साथ 112 नम्बर पुलिस के साथ ही साथ स्थानीय उभाव पुलिस को इस बात कि सूचना दे दिए। मारपीट में घायल हुए लोगों के सूचना मिलते ही उभांव पुलिस के साथ ही साथ 112 नंबर पुलिस के साथ पहुंच 108 नंबर एम्बुलेंस जिसमें घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभुनाथ 60 वर्ष पुत्र बंधु सुशीला देवी 55 वर्ष पत्नी प्रभु नाथ नागेंद्र 27 वर्ष पुत्र प्रभुनाथ सलोनी 22 वर्ष पुत्री प्रभुनाथ संतलाल 18 वर्ष पुत्र प्रभुनाथ को के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से हरिद्वार 48 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस संदर्भ में थाना के प्रभारी डीके श्रीवास्तव के मोबाइल फोन पर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रभुनाथ के पत्नी सुशीला देवी की तरफ से लिखित तारीख प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । दूसरे पक्ष के तहरीर नहीं मिली है मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *