हृदयगति रुकने से जीएम ए एम इन्टर कालेज के अध्यापक शहनवाज अंसारी का निधन
बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के जीएम ए एम इन्टर कालेज के सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक शहनवाज अंसारी 50 वर्ष का रविवार को हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही शुभचिंतकों व विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।उनके पिपरौली बड़ागांव स्थित घर पर शुभेच्छुओं का तांता लग गया। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह में अचानक तबियत खराब हुई जिन्हें इलाज के लिए मऊ शारदा नारायण हॉस्पिटल ले जाते समय बीच रास्ते मे ही निधन हो गया। ये इश्तेयाक अहमद विद्यालय के प्रबंधक जावेद अनवर के भाई थे। शहनवाज अंसारी बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के थे। इनकी नियुक्ति लगभग 7 वर्ष पूर्व में जीएम ए एम इन्टर कालेज में हुई थी। रविवार को जनाजे के नमाज के बाद उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

