बिल्थरारोड में गणेश चतुर्थी की धूम, पहली बार आर.के. कॉम्प्लेक्स में हुई गणपति स्थापना !


बिल्थरारोड। स्टेशन रोड बड़ी मस्जिद के बगल स्थित आर.के. कॉम्प्लेक्स इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का केंद्र बना रहा। पहली बार इस कॉम्प्लेक्स में रवीन्द्र वर्मा जी के सुपुत्र राकेश वर्मा द्वारा अपने निजी कटरे में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से 8 बजे के बीच भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का निवेदन किया गया है। यह आयोजन 4 सितंबर, दिन बृहस्पतिवार को प्रतिमा विसर्जन तक चलेगा।
व्यापारिक कार्य से महाराष्ट्र छोड़कर बिल्थरारोड में बसे दिलीप निकम ने बताया कि
“यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अपने व्यापारिक कार्य के साथ पहली बार यहां गणेश उत्सव मना रहे हैं। यदि लोगों का सहयोग मिलता रहा तो आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।”
इस अवसर पर संदीप, राहुल और विनोद बॉम्बे वाले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
