समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा द्वारा ठेली वालो को धूप से बचने के लिए गमछा वितरित किया गया

बिल्थरारोड। समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के सदस्य समाजसेवी व कवि अरशद हिंदुस्तानी के नेतृत्व में रविवार को कृषिमंडी में ठेली चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले ठेली चालको को चिलचिलाती धूप से बचने के लिए गमछा वितरित किया गया। धूप से बचने के लिए गमछा मिलते ही ठेली चालको के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अरशद हिंदुस्तानी ने कहा कि यह नेक कार्य है। गरीब असहायों की सेवा से कोई बड़ा कार्य नही है। सभी लोगो को असहाय- गरीब बच्चों व लोगो मदद करनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व सभासद पुनीत कुमार गुप्त, मास्टर राहुल कुमार भारती, सरफराज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *