वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर स्वयंसेवको का गणवेश में पूर्ण एकत्रीकरण

बिल्थरारोड। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा वर्ष प्रतिपदा अर्थात् भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर रविवार को जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में  नगर के स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  शारदा पांडेय जी रहे ।ज़िला कार्यवाह  सतीश तिवारी व मुख्य अतिथि ने डॉ हेडगेवार जी व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करने के पश्चात बौद्धिक आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने परम पूज्य आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के बाल्यकाल से लेकर डॉ जी के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।श्री पांडेय ने 1965 के युद्ध की चर्चा करते हुए बताया कि जब भारत में अस्पताल पूरी तरह से भर गए थे।युद्ध के दौरान घायलों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही थी।तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था का आह्वान किया।उस समय के कई संगठनों ने इस कार्य को पूर्ण करने हेतू आगे आये परंतु तत्कालीन प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भरोसा कर के डॉ हेडगेवार जी से उक्त व्यवस्था हेतू आग्रह किया। और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफलता पूर्वक पूर्ण भी किया। कार्यक्रम में जिला सम्पर्क प्रमुखअमित सिंह,जिला प्रचार प्रमुखआलोक गिरि,नगर कार्यवाह पवन वर्मा, विजय सिंह, अजय, अशोक,प्रदीप, आदित्य, राजेश,विवेक,गोरख जी, कमलेश,आसुतोष, सुजित व नगर प्रचारक दौलत जी समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक व नगर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *