पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश साहनी का निधन

बिल्थरारोड।सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मत्स्य रमेशचंद्र साहनी 70 वर्ष के  मंगलवार की भोर में निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। वे कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। रमेश साहनी मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री काल मे मत्स्य विभाग में दर्जा प्राप्त मंत्री थे। मंगलवार को उनके निधन की सुचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गयी। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने उनके आवास पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डूहा विहरा स्थित सरयू नदी के तट पर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *