पूर्व राष्ट्रपति स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया






बिल्थरारोड। शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को महात्मा गांधी इण्टर कालेज खण्दवा पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कौशल ने केक काटकर और चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष व प्रवक्ता आनन्द यादव ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो बंजर जमी में भी आसमा के बीज बोता है,
तितली के नन्हे परों पे गुलिस्ता का भार ढोता है,
सृजन की भूमिका में वो नही ईश्वर से कमतर जो,
जिसके सम्मुख विश्व बौना हो ,वही गुरु होता है,,। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। लोगो ने पूर्व राष्ट्रपति स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया।इस मौके पर शिक्षक प्रशांत सिंह,विजय चौहान,राजनाथ,जयराम,विनय यादव,राजू यादव,भगत सिंह अखिलेश यादव,कृष्णा यादव,अंजू मौर्य,शकुंतला यादव,मनोरमा सिंह,मार्कंडेय, महेंद्र यादव,राजेश सिंह,निर्भय सिंह आदि सहित सभी छात्र/ छात्राए मौजूद रही।
