बहुता चक उपाध्याय सहकारी समिति पर कम डीएपी खाद उपलब्ध होने से सभी किसानों को खाद नही मिल पाई
बिल्थरारोड। क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय के सोसायटी पर 200 बोरी आयी डीएपी खाद ऊँट के मुह में जीरा की तरह साबित हो रही है। इस सहकारी समिति के सचिव बड़ेलाल ने बताया कि मात्र 200 बोरी डीएपी खाद मिली थी जो एक दिन में ही किसानों को वितरित हो गयी। इस समिति में कई गांव है। जिसके चलते किसानों के अधिक होने के चलते सभी को डीएपी खाद नही मिल पाई है। जिसके चलते कुछ किसान नाराज दिख रहे है। सचिव का कहना है कि कुछ लोग डीएपी खाद नही मिल पाने से गलत न्यूज चलवा रहे है। जबकि डीएपी खाद प्रयाप्त मात्रा में नही मिल पाने से लोग नाराज है। और खाद उपलब्ध होने पर सभी किसानों को डीएपी उपलब्ध हो जायेगा।
