शार्टसर्किट से आग लगने से बिटिया के शादी के लिए रखा नगदी 45 हजार व कपड़ा तथा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा खुर्द गांव में शुक्रवार की भोर में शार्टसर्किट से आग लगने से बिटिया के शादी के लिए रखा नगदी 45 हजार व कपड़ा तथा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहोरवा खुर्द गांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर के परिवार के सदस्य शुक्रवार की भोर में छठ पूजा करने गए थे इसी बीच शार्टसर्किट से आग लग गयी। आग की लपटों को देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े किन्तु दरवाजे में ताला बंद होने के कारण बाहर से ही पानी फेंककर आग बुझाया गया। तब तक 45 हजार नगदी समेट सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि लगभग दो लाख का समान जल गया है। आगामी 9 दिसम्बर को बिटिया की शादी थी। जिसके लिए 45 हजार नगदी रुपये और कपड़ा खरीदा गया था। सब जल गया। साथ ही घर मे रख अनाज भी जल गया। उनका कहना है कि अब बिटिया की शादी कैसे हो पायेगी। सब भगवान पर ही निर्भर है।
