ग्राम प्रधान द्वारासार्वजनिक गड़ही पाटकर निजी शौचालय का निर्माण करने पर जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने एसडीएम से की शिकायत



बिल्थरारोड। जब रक्षक ही भक्षक बन जाय तो जनता कैसे समस्याओं से निजात पायेगी। यह कहावत क्षेत्र के रनऊपुर गांव में ठीक बैठ रही है । जहाँ पर ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं सार्वजनिक गड़ही पाटकर निजी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर वार्ड नम्बर 29 के जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार संगम ने शनिवार को आयोजित तहसील दिवस मे उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव को शिकायती पत्र देकर रनऊपुर गांव के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक गड़ही को पाटकर निजि शौचलय का कराए जा रहे निर्माण को तुरंत रोकते हुए आवश्यक करवाई की मांग किया।
