पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा

बिल्थरारोड। ) पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की निधन की खबर मिलते ही चहुँओर शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर बाबा मनिन्द्र नाथ इण्टर कालेज दरियापुर चरौवा में मंगलवार को विद्यालय प्रबन्धक व ग्रामप्रधान देंवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके उपरांत पठन – पाठन बंद कर दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के सुरेंद्र यादव ,सुभाष यादव ,अशोक,राजाराम ,जयप्रकाश ,लल्लन ,संजय, कलम ,ममता, जनार्दन, दिनेश राजभर, रामसागर सिंह आदि मौजूद रहे।ज्ञात हो कि पिछले 10 दिन से मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था । तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी । 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *